દર વર્ષ ની માફક અષાઢી બીજે કચ્છમાં નવા વર્ષની શરૂઆત થાય છે. અષાઢી બીજ થી કચ્છમાં નવા વર્ષની ઉજવણી કરવામાં આવે છે અને છેલ્લા ઘણા વર્ષોથી નવા વર્ષ નિમિત્તે કચ્છ કાર્નિવલ ઉત્સવનું આયોજન કરવામાં આવતું હતું. નરેન્દ્ર મોદી જ્યારે ગુજરાતના મુખ્યમંત્રી હતા, ત્યારે આ કાર્યક્રમ ભુજ શહેરના હમીરસર તળાવ પર યોજવામાં આવે છે. આજે પણ તેનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું જેમાં મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે ભાગ લીધો હતો. મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે આ કાર્યક્રમની શરૂઆત કરી હતી. આ કાર્યક્રમમાં વિવિધ સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમોનું આયોજન કરવામાં આવ્યું છે. અહીં સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમોનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું, જેમાં કચ્છની પરંપરા દર્શાવવામાં આવી હતી.
જેમાં 62 કૃતિઓમાં બે હજારથી વધુ લોકોએ ભાગ લીધો હતો.
હજારોની મેચની અહીં ઉમટી હતી. કાર્યક્રમનું દીપ પ્રાગટ્ય બાદ મુખ્યમંત્રી ભુપેન્દ્ર પટેલ નું મોમેન્ટો અને સાલ વડે અને પાઘડી પહેરાવીને સન્માન કરવામાં આવ્યું હતું.
કચ્છના ધારાસભ્યો તેમજ નગરપાલિકાના પ્રમુખો આ પ્રસંગે હાજર રહ્યા હતા
Image Source : GETTY
रिंकू सिंह को छप्परफाड़ फायदा
Latest ICC T20I Player rankings: भारतीय टी20 टीम में फिनिशर की जगह पक्की कर चुके रिंकू सिंह छोटे से करियर में बड़ी छाप छोड़ चुके हैं। रिंकू सिंह को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है। वह टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन का इनाम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा टी20I रैंकिंग में मिला है। उन्होंने बल्लेबाजों की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
रिंकू सिंह को आईसीसी रैंकिंग में छप्परफाड़ फायदा
रिंकू सिंह को आईसीसी की ताजा टी20I रैंकिंग में छप्परफाड़ फायदा हुआ है। उन्होंने ताजा रैंकिंग में 39 स्थानों की छलांग लगाई है। वह 548 रेटिंग प्वॉइंट के साथ 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी लंबी छलांग लगाई है। रोहित शर्मा 19 स्थानों की छलांग लगाकर 49वें नंबर पर आ गए हैं। दूसरी ओर विराट कोहली 2 स्थानों के नुकसान के साथ 46वें नंबर पर आ गए हैं।
रिंकू सिंह का धमाकेदार खेल जारी
26 साल के रिंकू ने पिछले साल अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद वह ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा रहे। उन्हें टी20 टीम में लगातार मौके मिल रहे हैं, जिसका वह भरपूर फायदा उठा रहे हैं। रिंकू ने हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया था।
छोटे से करियर में छोड़ी अपनी छाप
रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 15 टी20 और 2 वनडे मैच खेले हैं। टी20 में उन्होंने 89.00 की औसत और 176.23 की स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 27.50 की औसत से 55 रन बनाए हैं। वह इस समय भारत ए टीम का हिस्सा हैं। जो इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेल रही है।
इस हफ्ते की BARC टीआरपी रेटिंग सामने आ चुकी हैं। इस लिस्ट को देखकर कई लोगों को झटका लगने वाला है। वहीं सलमान खान के फैंस को भी यह लिस्ट चौंकाने वाली है। क्योंकि इस हफ्ते ‘बिग बॉस’ की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह टॉप पांच शो में शामिल हो गया है। वहीं ‘बातें कुछ अनकही सी’ की टीआरपी में भी गजब का उछाल हुआ है, जिसके बाद यह शो टॉप टेन शो में शामिल हो गया है। इसके अलावा ‘तेरी मेरी डोरियां’ के साथ ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ की टीआरपी में भारी गिरावट देखी गई है। वहीं ‘कुंडली भाग्य’ की टीआरपी में भी वृद्धि देखी गई है और ‘भाग्य लक्ष्मी’ की टीआरपी में गिरावट देखी गई है। वहीं हमेशा की तरह एक बार फिर इस लिस्ट में ‘अनुपमा’ नबंर वन पर बना रहा। डालिए एक नजर BARC टीआरपी की पूरी लिस्ट पर।
‘अनुपमा’
हिंदी टीवी सीरियल की लिस्ट में ‘अनुपमा’ को लगातार जनता का प्यार मिल रहा है, यही वजह है कि यह शो हर बार टीआरपी लिस्ट में नबंर वन पर रहता है। ऐसे में हसेशा की तरह इस बार भी ‘अनुपमा’ अपनी नंबर वन की जगह पर बना हुआ है। इस बार इस शो को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप हासिल हुई है। ऐसा लग रहा है कि ‘अनुपमा’ की बादशाहत को टक्कर देने वाला कोई शो फिलहाल टेलीकास्ट नहीं हो रहा है।
‘गुम है किसी के प्यार में’
शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लगातार अपने प्रदर्शन से लोगों का फेवरेट बना हु्आ है। शो इस बार ये शो नंबर 2 की गद्दी पर कब्जा जमाए हुऐ है। इस हफ्ते शो 2.6 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’
वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस सप्ताह नंबर तीसरे नंबर है। इस हफ्ते शो 2.3 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
‘इमली’
टीआरपी लिस्ट में ‘इमली’ भी छाई हुई है तभी तो इस शो ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और कुडंली भाग्य को पीछे छोड़ टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है।
इस हफ्ते शो को 2.2 इम्प्रेशंस मिले हैं। दर्शको को यह शो काफी पसंद आ रहा है, यही कारण है शो के टीआरपी में इजाफा देखने को मिल रहा है।
‘बिग बॉस’
वहीं इस हफ्ते सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ ने भी बाजी मार ली है। इस शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह टॉप पांच शो में शामिल हो गया है। इस हफ्ते शो को 2.1 इम्प्रेशंस मिले हैं। इन शोज के अलावा टाॅप 10 में किन शोज ने अपनी जगह बनाई है यहां देखिए पूरी लिस्ट।
Image Source : FILE PHOTO
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक
बिहार के मुजफ्फरपुर में ठंड से एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, एसीएस सचिव कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव और जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज हो गया। कड़ाके की ठंड में स्कूल खोले जाने के आदेश को लेकर ये मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, कल ठंड से छठी कक्षा के एक छात्र की मौत से आक्रोशित अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने धारा-304(ए) के तहत ये मुकदमा दर्ज कराया है। इस केस की अगली सुनवाई तीन फरवरी को मुकर्रर की गई है।
गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
बताया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड में स्कूल खोले जाने का आदेश देने पर बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की मुश्कीलें बढ़ सकती हैं। ऐसी सर्दी में भी बिहार के स्कूल खुले हुए हैं। इसी बीच ठंड की चपेट में आने से मुजफ्फरपुर में छठी कक्षा के छात्र मोहम्मद कुर्बान की मौत हो गई। इस मामले में मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में केके पाठक के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने कौशल कुमार पाठक के अलावा शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को भी आरोपित किया है। इन सभी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बोचहां में ठंड लगने से छात्र की हुई मौत
इन सभी को बोचहां में ठंड लगने से छात्र की हुई मौत और गायघाट में 9वीं की छात्रा के बेहोश होने को लेकर जिम्मेदार बताया गया है। मुकदमा में अधिवक्ता ने डीएम प्रणव कुमार सहित पांच को गवाह बनाया है। बता दें कि मुजफ्फरपुर के बोचहां में छठी के छात्र मोहम्मद कुर्बान की मौत बुधवार हो गई। छात्र कुर्बान बुधबार की सुबह स्कूल गया था। कांपते हुए देख शिक्षक ने कुर्बान को घर भिजवा दिया था। वह कांपता हुआ घर पहुंचा। घर आते-आते उसने बताया कि पैंट में ही शौच हो गया है। परिजन उसे गर्म कपड़े में लपेटकर डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक मोहम्मद कुर्बान की मौत हो गई। ठंड लगने से उसकी मौत की आशंका जताई गई।
नाम कटने के डर से कड़ाके की ठंड में स्कूल जा रहे बच्चे
वहीं दूसरी ओर गायघाट प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, दहिला में प्रार्थना के दौरान नौवीं कक्षा की छात्रा सकीना खातून बेहोश होकर मैदान में ही गिर गयी थी। कड़ाके की ठंड में स्कूल खोले जाने से नाराज अधिवक्ता ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में ठंड को लेकर मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन फिर भी बिहार के सभी सरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया था। स्कूल में नाम कटने के डर से बच्चे अपनी उपस्थिति कड़ाके की ठंड में भी दर्ज करावा रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि बोचहां के 14 वर्षीय मोहम्मद कुर्बान की ठंड से मौत हो गई। वहीं गायघाट में 9 वर्ष की छात्रा बेहोश हो गई। इस मौत के लिए ये सभी लोग जिम्मेदार हैं।
नए साल में भी छंटनी का दौर थमने का नहीं ले रहा है। आईटी सेक्टर के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनियों ने नए सिरे से छंटनी का ऐलान किया है। आपको बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एक हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। सूत्रों के अनुसार, यह उसके कुल कार्यबल का लगभग पांच प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी हर साल नौकरी लागत में प्रदर्शन-आधारित कटौती करती है, और नवीनतम कार्यबल में कटौती उसी के अनुरूप है। वहीं, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी छंटनी के दूसरे दौर में अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग सात प्रतिशत या लगभग 400 नौकरियों की कटौती कर रही है।
फ्लिपकार्ट में वर्तमान में लगभग 22 हजार कर्मचारी
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी में वर्तमान में लगभग 22 हजार कर्मचारी हैं। पहले की रिपोर्टों में उल्लेख किया गया था कि कंपनी लाभदायक बने रहने के लिए अपने संसाधनों को अनुकूलित करने के लिए आंतरिक पुनर्गठन पर भी विचार कर रही है। इस बीच, बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफलर के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023 में फ्लिपकार्ट का कुल राजस्व 56,013 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2013 में राजस्व में वित्त वर्ष 2012 से नौ प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 51,176 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2013 में 4,834 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत की पर्याप्त वृद्धि है। वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए शुद्ध घाटा 4,839.3 करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष के 3,362.4 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है।
आईपीओ से पहले खर्च घटाने की तैयारी में स्विगी
टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, स्विगी का उद्देश्य इस साल के अंत में नियोजित प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) से पहले अपने वित्त में सुधार करना है। कंपनी ने जनवरी 2023 में 380 नौकरियों की कटौती की थी और लागत कम करने के प्रयास में अपने मांस बाज़ार को भी बंद कर दिया था। यह खबर सबसे पहले इकोनॉमिक टाइम्स ने प्रकाशित की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, टेक और ऑपरेशंस टीमों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। इस बीच, कंपनी के आने वाले महीने में खाने के ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म शुल्क पाँच रुपये से दोगुना कर 10 रुपये करने की भी संभावना है। इस कदम के साथ कंपनी इस साल के अंत में अपने आईपीओ के लॉन्च से पहले घाटे को कम करना चाहती है। हाल ही में अमेरिका स्थित निवेश कंपनी इनवेस्को ने स्विगी का मूल्यांकन लगभग 8.3 अरब डॉलर तक बढ़ा दिया है। नियामक फाइलिंग के अनुसार, यह लगातार दूसरी बार है जब वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी ने स्विगी के मूल्य में वृद्धि की है। पिछले साल अक्टूबर में इनवेस्को ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का वैल्यूएशन बढ़ाकर करीब 7.85 अरब डॉलर कर दिया था।
Image Source : INDIA TV
ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा 8 किलो अफगानी चरस
ठाणे: ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 05 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो चरस के साथ माजीवाड़ा के पास से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि नशीले पदार्थ का सेवन युवाओं में बड़ी तेजी से फैल रहा है। पुलिस कमिश्नर आशुतोष डोंगरे ने चार्ज लेते ही कहा था कि शहर में नशे के कारोबार से युवाओं को मुक्त करेंगे जिसको लेकर ठाणे क्राइम ब्रांच ने ऐसे तमाम नशीली पदार्थ बेचने वालों पर नजर बनाई हुई थी। इस दौरान क्राइम ब्रांच को खुफिया जानकारी मिली की कोई बड़े पैमाने पर चरस लेकर ठाणे में आ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत
खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर 1 आरोपी को हिरासत में लिया। छानबीन के दौरान उसके पास से 8 किलो चरस बरामद हुआ। वागले क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 की लगातार कारवाई से ठाणे शहर में नशे के कारोबार में कमी हुई है। जो चरस बरामद हुआ है, भारत में उसकी कीमत 80 लाख के आसपास है और इसी चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में होती है।
अफगानिस्तान से भेजा गया था चरस
क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने ठाणे के माजीवाड़ा जंक्शन के पास से पालघर से मुंबई चरस बेचने जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 8 किलो चरस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह चरस अफगानिस्तान से भेजा गया है। ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 5 द्वारा जप्त किए गए चरस को स्टारबक्स के पैकेट में लपेटकर भेजा गया था। अक्सर स्टारबक्स का हम कॉफी या दूसरे खाने के पदार्थ में नाम सुनते हैं। लेकिन ड्रग्स के कारोबार में पहली बार स्टारबक्स का नाम आया है। इस तरीके से बड़े पैमाने पर चरस की हेरा-फेरी करने वाले आरोपी को दबोचा गया है।
खुफिया जानकारी पर बिछाया था जाल
क्राइम ब्रांच के DCP शिवराज पाटिल ने बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट 5 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 8 किलो चरस पकड़ा है जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि हमें पुलिस कमिश्नर आशुतोष डोंगरे की ओर से नशीले पदार्थ के कारोबार के खिलाफ एक्शन के आदेश थे। इसी के तहत यूनिट 5 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोड़के और उनकी टीम ने एसीपी नीलेश के मार्गदर्शन में एक खुफिया जानकारी के आधार पर एक जाल बिछाया था। इसी के तहत माजीवाड़ा जंक्शन के पास से एक आरोपी को 8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
Image Source : GETTY
ICC Rankings में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारी नुकसान
ICC Test Rankings Update : एक ओर जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है। इन दोनों टेस्ट मैचों के बीच आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग भी जारी कर दी गई है। इस बार की रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं बात अगर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की करें तो उन्हें जबरदस्त फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस बार की टेस्ट रैंकिंग में कई सारे बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं।
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में केन विलिमयन नंबर वन, जो रूट दूसरे स्थान पर
आईसीसी की ओर से जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमयन नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा किए हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 864 की है। वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट का कब्जा है। जो रूट की रेटिंग 859 की है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 807 की रेटिंग के साथ पहले की ही तरह नंबर तीन पर कब्जा जमाए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन 787 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर जमे हुए हैं। यानी टॉप 4 की रैंकिंग में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ट्रेविस हेड ने लगाई सात स्थानों की लंबी छलांग
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को इस बार की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। वे सात स्थानों की छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब 786 की हो गई है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल की भी रेटिंग 786 की है ओर वे छठे स्थान पर हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को हल्का सा नुकसान हुआ है। वे पहले छठे स्थान पर थे, लेकिन अब 775 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर चले गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 773 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा पहले की ही तरह नौवें नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग अब 771 की है।
बाबर आजम दसवें स्थान पर पहुंचे, रोहित शर्मा टॉप 10 से बाहर
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को भी दो स्थानों का नुकसान हुआ है। उनकी रेटिंग अब 768 की है, इसके बाद भी वे टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब हो गए हैं। बात अगर कप्तान रोहित शर्मा की करें तो टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा अब एक स्थान के नुकसान के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 748 की है। रोहित शर्मा की कोशिश होगी कि वे जल्द ही फिर से टॉप 10 में एंट्री करें।
Image Source : @RASHTRAPATIBHVN
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Republic Day 2024 : 26 जनवरी देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी है। मुख्य कार्यक्रम कर्तव्य पथ पर आयोजित होगा जहां झंडा फहराने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। इससे पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित कर रही हैं।
उन्होंने 75 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर बढ़ते हुए अमृत काल के प्रारंभिक दौर से गजुर रहा है। यह युगांतरकारी परिवर्तन का कालखंड है। गणतंत्र दिवस, हमारे आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भी याद किया और कहा कि अपने योगदान से सार्वजनिक जीवन को समृद्ध बनाने के लिए, मैं कर्पूरी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। बता दें कि केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे गणतंत्र की मूल भावना से एकजुट होकर 140 करोड़ से अधिक भारतवासी एक कुटुंब के रूप में रहते हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस कुटुंब के लिए, सह-अस्तित्व की भावना, भूगोल द्वारा थोपा गया बोझ नहीं है, बल्कि सामूहिक उल्लास का सहज स्रोत है, जो हमारे गणतंत्र दिवस के उत्सव में अभिव्यक्त होता है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में अयोध्या का राम मंदिर का भी जिक्र किया और कहा-हम सबने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर निर्मित भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक समारोह देखा। भविष्य में जब इस घटना को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखा जाएगा तब इतिहासकार, भारत द्वारा अपनी सभ्यागत विरासत की निरंतर खोज में युगांतरकारी आयोजन के रूप में इसका विवेचन करेंगे।
G20 का सफल आयोजन अभूतपूर्व उपलब्धि
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में जी-20 शिखर सम्मेलन का भी जिक्र किया और कहा कि भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी। वहीं ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के बारे में उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण का एक क्रांतिकारी माध्यम सिद्ध होगा।
देश को वैज्ञानिकों पर गर्व
उन्होंने वैज्ञानिक उपलब्धियों का भी जिक्र किया कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों पर सदैव गर्व रहा है, लेकिन अब ये पहले से कहीं अधिक ऊंचे लक्ष्य तय कर रहे हैं और उनके अनुरूप परिणाम भी हासिल कर रहे हैं।
Image Source : INDIA TV
कब-कब नीतीश कुमार ने बदले अपने साथी
पटना: ‘बिहार में बाहर है, यहां नीतीश कुमार है’, यह नारा पिछले कई वर्षों से राज्य की राजनीति में चला आ रहा है। कहा जाता रहा है कि यहां चुनाव में कोई भी जीते, लेकिन सीएम की कुर्सी पर तो केवल और केवल नीतीश कुमार ही बैठेंगे। यह बात सच भी है। नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन वह विधानसभा में अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए और सात दिन के अंदर ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद नवंबर 2005 से राज्य के मुखिया की कुर्सी पर बैठे और तब से बैठे हुए हैं। हालांकि बीच में कुछ समय के लिए जीतन राम मांझी भी मुख्यमंत्री बनाए गए थे, लेकिन असली पॉवर उन्हीं के ही हाथ में थी। हालांकि इन 19 वर्षों में एक बात यह भी समान रही है कि नीतीश कुमार ने कई बार अपने मन बदला है। उन्होंने अपने साथी बदले हैं, लेकिन बस उन्होंने अपना पद नहीं बदला। उनके नाम के आगे हमेशा ही मुख्यमंत्री लगा ही रहा। अब एक बार फिर कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार फिर से पाला बदलने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, वह एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं।
बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता दिल्ली पहुंचे
बिहार की राजधानी पटना में जबरदस्त हलचल मची हुई है। बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़कर एनडीए के साथ जाने का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं होगा कि नीतीश कुमार पाला बदल रहे हों। उन्होंने अपने साथी बदलने की शुरुआत साल 2013 में की थी और तब से वह तीन बार पाला बदल चुके हैं और अगर इस बार भी वह ऐसा करते हैं तो यह चौथा मौका होगा।
Image Source : FILE
नीतीश कुमार
साल 2013 में एनडीए से अलग हुए थे नीतीश
सबसे पहले वह साल 2013 में एनडीए से अलग हुए थे। बीजेपी ने उस समय नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। इससे नाराज होकर उन्होंने बीजेपी से 17 साल पुराना गठबंधन खत्म कर लिया था। इसके बाद आरजेडी और कांग्रेस पर हमलावर रहे नीतीश कुमार ने साल 2015 में इन दोनों दलों के साथ महागठबंधन बनाया और चुनाव लड़ा।
2017 में महागठबंधन से तोड़ा नाता
चुनाव में इस गठबंधन को जीत मिली लेकिन साल 2017 में एक बार फिर से नीतीश कुमार का मन बदला और लालू यादव और उनके परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्होंने यह गठबंधन तोड़ दिया। वह एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो गए। इस बार उन्होंने 2019 का लोकसभा और 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें सफलता भी मिली। लेकिन 2022 में नीतीश कुमार का मन फिर से बदला और वह एक बार फिर से एनडीए से अलग हो गए।
Image Source : FILE
नीतीश कुमार और लालू यादव
2022 में फिर से महागठबंधन में आए नीतीश कुमार
एनडीए से अलग होने के बाद वह आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के महागठबंधन में शामिल हुए और आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं अब जिस तरह की चर्चाएं चल रही हैं, उससे यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से अपना मन बदल सकते हैं और एनडीए में शामिल हो सकते हैं। फ़िलहाल यह अभी केवल चर्चाएं हैं। सच्चाई केवल और केवल नीतीश कुमार ही जानते हैं। क्योंकि नीतीश कुमार तो नीतीश कुमार हैं।
Image Source : DESIGN
कैंसर की वजह से हुई सिंगर की मौत
हाल ही में साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा की बेटी और मशहूर गायिका भवतारिणी का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। भवतारिणी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित चल रही थीं, ऐसे में आज गुरुवार 25 जनवरी को वो जिंदगी से जंग हार गईं। भवतारिणी के निधन की खबर सामने आती ही की मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। साथ ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कैंसर से जंग हारी भवतारिणी
खबरों के मुताबिक भवतारिणी पिछले 6 महीने से लीवर कैंसर ग्रसित थीं, लंबे से उनका इलाज चल रहा था। वे इलाज कराने के लिए ही श्रीलंका गई थीं। इलाज के दौरान ही शाम करीब 5 बजे श्रीलंका में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भवतारिणी का पार्थिव शरीर कल 26 जनवरी को चेन्नई लाया जाएगा और यहीं उनकी अंतिम संस्कार होगा।
ट्रैकर रमेश ने दी भवतारिणी के निधन की खबर
बता दें कि भवतारिणी के निधन की खबर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर भवतारिनी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भवतारिनी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘दुखद खबर! इसाइग्नानी इलियाराजा की बेटी सिंगर भवतारिणी का आज शाम श्रीलंका में निधन हो गया। वह कैंसर का इलाज करा रही थीं। सुनकर हैरानी हुई।उनकी आत्मा को शांति मिले!’
भवतारिणी को मिल चुका है नेशनल फिल्म अवॉर्ड
गौरतलब है कि भवतारिणी इलैयाराजा की बेटी और कार्तिक राजा और युवान शंकर राजा की बहन थीं। वे एक भारतीय संगीतकार, अरेंजर, ऑर्केस्ट्रेटर और मल्टी-इंस्ट्रूमेंटलिस्ट सिंगर हैं. वे मुख्य तौर पर तमिल और तेलुगु फिल्मों के लिए गाने के लिए जाने जाते हैं। भवतारिणी ने बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने ‘तेरी निगाहों ने’, ‘ये हवा ये फिजा’ ‘ऐ जिंदगी गले लगा ले’, और ‘हिचकी-हिचकी’ समेत कई गानों को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा उन्हें ‘भारती’ के तमिल गीत ‘मयिल पोला पोन्नू ओन्नू’ के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जा चुका था।