Category: શિક્ષણ

  • कर्नाटक कांग्रेस का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला, बेंगलुरु का भेजा फ्लाइट टिकट और अस्पताल में भर्ती होने को कहा

     

    Karnataka, Assam- India TV Hindi
    Image Source : INDIA TV
    कर्नाटक कांग्रेस का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला

    कर्नाटक: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और भी तेज हो गई है। हिमंत बिस्वा सरमा के राहुल गांधी पर हमला बोलने के बाद अब मोर्चा कर्नाटक कांग्रेस ने संभाला है। कर्नाटक कांग्रेस ने हिमंत को गुवाहाटी से बेंगलुरु तक के लिए फ्लाइट की टिकट भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह बेंगलुरु आएं और यहां से अस्पताल NIMHANS (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और विज्ञान संस्थान) में अपना इलाज कराएं।

    बता दें कि हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हिमंत ने दावा किया था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बस में राहुल गांधी का बॉडी डबल बैठा हुआ था। इस बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि हिमंत का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया है और उन्हें इलाज की आवश्यकता है।

    कर्नाटक कांग्रेस के द्वारा भेजी गई टिकट

    Image Source : INDIA TV

    कर्नाटक कांग्रेस के द्वारा भेजी गई टिकट

    ‘कांग्रेस इस यात्रा के लिए सभी खर्चों को वहन करेगी’

    कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हिमंत को अपने मानसिक संतुलन में संभावित व्यवधान के संकेत मिल रहे हैं। हम उन्हें तुरंत बेंगलुरु के लिए उड़ान पकड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, और कर्नाटक कांग्रेस इस यात्रा के लिए सभी खर्चों को वहन करेगी।”

    ‘सभी आवश्यक सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी’

    उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, प्रोटोकॉल के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री को NIMHANS अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। डॉक्टरों ने आशा व्यक्त की है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के लिए समय पर उपचार से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

    डीके शिवकुमार ने भी बोला हमला

    कर्नाटक कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की। उन्हें पदयात्रा करने या चल रही बस यात्रा से कोई दिक्कत नहीं है। राहुल गांधी के खिलाफ कोई भी आलोचना करने से पहले, हिमंत बिस्वा सरमा को कम से कम 5 किलोमीटर चलकर दिखाना चाहिए।

    Latest India News

    Source link

  • पद्म पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा, 34 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

    गुरविंदर सिंह और जगेश्वर यादव- India TV Hindi


    गुरविंदर सिंह और जगेश्वर यादव

    Padma Awards: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हस्तियों के नाम शामिल हैं। इस साल 34 विभूतियों को पद्मश्री देने का ऐलान किया है। इनमें पार्वती बरुआ, जागेश्वर यादव, चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, गुरविंदर सिंह, सत्यनारायण बेरेली, के चेल्लामल, हेमचंद मांझी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

    भारत रत्न के बाद सबसे अहम सम्मान

    बता दें कि पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के बाद सबसे महत्वपूर्ण सम्मान है। पद्म पुरस्कार को तीन श्रेणी- पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री के तौर पर दिया जाता है। पद्म सम्मान की शुरुआत साल 1954 में भारत सरकार ने की थी। साल 1955 में इसे पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण नाम दे दिया गया, तभी से ये सम्मान तीन श्रेणियों में दिए जाने का सिलसिला जारी है। 

    पद्म अवॉर्ड्स कमिटी तय करती है नाम

    पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले नाम पद्म अवॉर्ड्स कमिटी तय करती है। इस कमिटी के सदस्यों का नाम हर साल प्रधानमंत्री तय करते हैं। कमिटी की अध्यक्षता मंत्रिमंडल के सचिव करते हैं। इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और 4-6 अन्य सम्मानित सदस्य होते हैं। पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस होता है। 1 मई से 15 सितंबर के बीच नॉमिनेशन मंगाए जाते हैं। सभी नॉमिनेशन कमिटी के सामने रखे जाते हैं, जो उन नॉमिनेशन में से विजेताओं के नाम चुनती है। इसके पहले उनका वेरिफिकेशन किया जाता है। विजेताओं को उनकी लाइफटाइम अचीवमेंट और सामाजिक विकास में उपलब्धि के आधार पर चुना जाता है।

    80 सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कार 

    वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 मरणोपरांत सहित 80 सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कार (Gallantry awards) से सम्मानित करने को मंजूरी दी है। इनमें 6 कीर्ति चक्र है, जिनमें से तीन मरणोपरांत सम्मानित होंगे। दो मरणोपरांत सहित 16 शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे। इसके अलावा सात मरणोपरांत सहित 53 सेना पदक, एक नाव सेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित होंगे।

    ये भी पढ़ें- 

    दांव या मजबूरी, ममता बनर्जी के I.N.D.I.A अलायंस से किनारा करने की क्या हैं वजहें? जानिए

    बंगाल में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की एंट्री, बीच में ही छोड़ दिल्ली लौटे राहुल गांधी, क्या है वजह?

    सरकार ने वीरता पुरस्कारों का किया ऐलान, 6 कीर्ति चक्र, 16 शौर्य चक्र और 53 सेना मेडल दिया जाएगा

    Latest India News

    Source link

  • पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को दी अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति

    पीएम मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों- India TV Hindi

    Image Source : PTI
    पीएम मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

    Macron Jaipur Visit:  फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों 26जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के मेहमान हैं। उन्होंने आज जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जयपुर में रैली और रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान मैक्रों और पीएम मोदी के रूप में दोनों देशों की दोस्ती साफ झलक रही थी। फ्रांस से आए मेहमान मैक्रों को पीएम मोदी ने यादगार भेंट दी। यह भेंट थी अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति। इस गिफ्ट को पाकर मैक्रों काफी खुश हुए। 

    जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उपहार में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति दी। प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। मैक्रों का स्वागत करने के लिए मोदी जयपुर पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक शहर का दौरा किया और इसके कुछ प्रतिष्ठित स्थानों पर गए। 

    जयपुर में विदेश मंत्री जयशंकर ने किया मैक्रों का स्वागत

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत गुरुवार को जयपुर पहुंचे। फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर विदेश मंत्री एस जयशंकरए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जयपुर में हवा महल का दौरा किया।

    Latest India News

    Source link

  • ज्ञानवापी में प्राचीन मंदिर की हुई पुष्टि, हिंदू पक्ष ने ASI रिपोर्ट के आधार पर किया दावा

    Gyanvapi Masjid- India TV Hindi

    Image Source : PTI
    ज्ञानवापी मस्जिद

    वाराणसी: ज्ञानवापी में हुए एएसआई सर्वे की 839 पेज की रिपोर्ट की कॉपी हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन को मिल गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि ज्ञानवापी परिसर में प्राचीन मंदिर के खंभों की पुष्टि हुई है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने ASI रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, “ASI ने कहा है कि मौजूदा ढांचे के निर्माण से पहले वहां एक बड़ा हिंदू मंदिर मौजूद था। यह ASI का निर्णायक निष्कर्ष है…”

    मंदिर होने के 32 सबूत मिले

    विष्णु शंकर जैन ने दावा किया कि एएसआई की रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञानवापी में 32 ऐसी जगह हैं जहां प्राचीन मंदिर के खम्भों को यूज़ किया गया है। यह प्राचीन मंदिर के हिस्से थे। साथ ही तहखाना S -2 में हिन्दू देवी देवताओं के स्ट्रक्चर मिले हैं। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद से पहले यहाँ मंदिर था, मंदिर को 17 वीं शताब्दी में तोड़ा गया था। एएसआई को देवनागरी, तेलगु और कन्नडा इंस्क्रिप्शन्स मिले हैं। 

    जनार्दन, रुद्र और उमेश्वर देवताओं के नाम मिले

    विष्णु शंकर जैन ने कहा,” ASI ने कहा है कि वहां पर कई शिलालेख है जहां पर पहले से मौजूद हिंदू मंदिर  के थे। जो पहले हिंदू मंदिर था उसके शिलालेख को पुन: उपयोग कर ये मस्जिद बनाई गई। शिलालेखों में जनार्दन, रुद्र और उमेश्वर जैसे देवताओं के तीन नाम मिलते हैं।’

    जिला अदालत के पिछले साल 21 जुलाई के आदेश के बाद एएसआई ने काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया था, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि मस्जिद का निर्माण हिंदू मंदिर की पहले से मौजूद संरचना पर किया गया था या नहीं। हिंदू याचिकाकर्ताओं के यह दावा करने के बाद कि 17वीं सदी की मस्जिद का निर्माण पहले से मौजूद मंदिर के ऊपर किया गया था, अदालत ने सर्वेक्षण का आदेश दिया था। एएसआई ने 18 दिसंबर को सीलबंद लिफाफे में अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट जिला अदालत को सौंपी थी। 

    (वाराणसी से अश्विनी)

    Latest India News

    Source link

  • कर्तव्य पथ पर दिखेगी देश की सैन्य ताकत, महिला शक्ति का होगा भव्य प्रदर्शन, कल देश मनाएगा 75 वां गणतंत्र दिवस

    Republic Day 2024- India TV Hindi

    Image Source : PTI
    गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल की एक तस्वीर

    नई दिल्ली: शुक्रवार को देश अपना 75 वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाएगा। इस दौरान कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा। पहली बार, तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल होगा। पहली बार एक और ऐतिहासिक घटना में, लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा हथियार का पता लगाने वाले ‘स्वाति’ रडार और पिनाका रॉकेट प्रणाली का परेड में नेतृत्व करेंगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा पिछले साल आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त हुई 10 महिला अधिकारियों में से हैं। 

    परेड की शुरुआत भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों से होगी

    परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी। भारतीय वायु सेना के ‘फ्लाई-पास्ट’ के दौरान लगभग 15 महिला पायलट भी ‘नारी शक्ति’ का प्रतिनिधित्व करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी। गणतंत्र दिवस परेड सुबह दस बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्रीय समर स्मारक’ पर जाने से होगी, जहां वह शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों ‘पारंपरिक बग्गी’ में पहुंचेंगे। यह प्रथा 40 साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो रही है। 

    लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभालेंगे परेड की कमान

    राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ ही स्वदेशी बंदूक प्रणाली ‘105-एमएम इंडियन फील्ड गन’ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। मंत्रालय के अनुसार ‘105 हेलीकॉप्टर यूनिट’ के चार एमआई-17 चार हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर फूलों की वर्षा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू होगी। परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभालेंगे। कर्तव्य पथ फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते के मार्च पास्ट का गवाह बनेगा। एक बहुउद्देश्यीय टैंकर परिवहन विमान और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल के दो राफेल लड़ाकू विमान सलामी मंच से आगे बढ़ते समय टुकड़ियों के ऊपर से उड़ान भरेंगे। ‘मैकेनाइज्ड कॉलम’ का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय सेना की टुकड़ी 61 कैवेलरी की होगी जिसका नेतृत्व मेजर यशदीप अहलावत करेंगे। टैंक टी-90 भीष्म, नाग मिसाइल प्रणाली, पैदल सेना का लड़ाकू वाहन, हथियार का पता लगाने वाली रडार प्रणाली ‘स्वाति’, ड्रोन जैमर प्रणाली और मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रमुख आकर्षणों में से एक होगी। 

    46 विमानों के साथ वायुसेना का फ्लाईपास्ट

    भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की टुकड़ी में 144 वायुसैनिक और चार अधिकारी शामिल होंगे और इसका नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर करेंगी। स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, प्रतीति अहलूवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल अतिरिक्त अधिकारियों के रूप में मार्च पास्ट करेंगी। समारोह का समापन भारतीय वायुसेना के 46 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ होगा। वायुसेना के बेड़े में 29 लड़ाकू विमान, सात परिवहन विमान, नौ हेलीकॉप्टर और एक हेरिटेज विमान शामिल होंगे। पहली बार स्वदेश निर्मित तेजस विमान चार विमानों के समूह में उड़ान भरेगा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 260 से अधिक महिला कर्मी मोटरसाइकिल प्रदर्शन के दौरान साहसी करतब दिखाकर देश की ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन करेंगी। परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां शामिल होंगी। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल होंगी उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। (इनपुट-भाषा)

    Latest India News

    Source link

  • ईडी के 9वें समन पर बोले हेमंत सोरेन- ‘मार्च तक मैं बहुत बिजी हूं, इसलिए…’

    ED, Jharkhand, Hemant Soren- India TV Hindi

    Image Source : FILE
    हेमंत सोरेन

    रांची:  प्रवर्तन निदेशालय और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच पत्राचार जारी है। एक तरफ ईडी सोरेन को समन जारी करके पूछताछ के लिए बुलाता है तो हेमंत सोरेन साफ़ इनकार कर देते हैं। ED अब तक सोरेन को 9 समन जारी कर चुकी है लेकिन वह बार-बार इसे अनदेखा कर रहे हैं।

    आगामी 31 मार्च तक व्यस्त हूं- सोरेन 

    ईडी  के नौवें समन का जवाब देते हुए सीएम ने एजेंसी को कहा है कि आगामी 31 मार्च तक उनकी व्यस्तता है और इस वजह से वे पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। बता दें कि रांची के बड़गांई अंचल में जमीन घोटाले से जुड़े मामले की जांच कर रहे ईडी ने सीएम को भेजे समन में उनसे 27 से लेकर 31 जनवरी तक की कोई तारीख अपनी सहूलियत के अनुसार तय करने को कहा था। 

    सीलबंद लिफाफे में भिजवाई चिट्ठी 

    गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे सीएम हेमंत सोरेन ने अपने कार्यालय के मैसेंजर के जरिए ईडी के एयरपोर्ट रोड स्थित दफ्तर को अपनी चिट्ठी सीलबंद लिफाफे में भिजवाई। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने चिट्ठी में विधानसभा के आगामी बजट सत्र सहित अन्य आवश्यक कार्यों में अपनी व्यस्तता का हवाला दिया है और फिलहाल पूछताछ के लिए समय देने में असमर्थता जताई है।

    मैंने कोई चोरी नहीं की- हेमंत सोरेन 

    20 जनवरी को हुई पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने अपने आवास के बाहर जमा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मैंने कोई चोरी नहीं की है। हमने उनके सभी सवालों के जवाब दिए हैं। आगे जो भी परीक्षा देनी पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हमने झारखंड लड़कर लिया है। हम झारखंड को इन भ्रष्टाचारियों के हाथ में कभी जाने नहीं देंगे। सरकार बहुत मुश्किल से बनी है। सरकार बनने के बाद से ही हमारे खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है। राज्य के विकास के साथ हमने इन षड्यंत्रों को नाकाम किया है। इनके पर को कुतर कर ही हम आगे बढ़ रहे हैं। अब उनके ताबूत में हम आखिरी कील ठोंकेंगे।

    Latest India News

    Source link

  • सरकार ने वीरता पुरस्कारों का किया ऐलान, 6 कीर्ति चक्र, 16 शौर्य चक्र और 53 सेना मेडल दिए जाएंगे

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - India TV Hindi

    Image Source : FILE PHOTO
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 मरणोपरांत सहित 80 सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कार (Gallantry awards) से सम्मानित करने को मंजूरी दी है। इनमें 6 कीर्ति चक्र है, जिनमें से तीन मरणोपरांत सम्मानित होंगे। दो मरणोपरांत सहित 16 शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे। इसके अलावा सात मरणोपरांत सहित 53 सेना पदक, एक नाव सेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित होंगे।

    भारत लोकतंत्र की जननी है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने इस दौरान लोकतंत्र, संविधान, इसरो, सेना और युवाओं सहित कई मुद्दों का संबोधन में जिक्र किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारे गणतंत्र का 75वां साल कई मायनों में देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। राष्ट्र अमृत काल के प्रारंभिक वर्षों में है और यह एक युगांतरकारी परिवर्तन का समय है। उन्होंने देशवासियों से कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पश्चिमी लोकतंत्र की अवधारणा से कहीं अधिक पुरानी है, इसलिए भारत को ‘लोकतंत्र की जननी’ कहा जाता है।

    “चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भारत”

    उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना। हमें अपने वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों पर सदैव गर्व रहा है, लेकिन अब ये पहले से कहीं अधिक ऊंचे लक्ष्य तय कर रहे हैं और उनके अनुरूप परिणाम भी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तीकरण का एक क्रांतिकारी माध्यम सिद्ध होगा।

    “खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को गौरवांवित किया है”

    इस मौके पर राष्ट्रपति ने देश के खिलाड़ियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को गौरवांवित किया है। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के पदकों में महिलाएं प्रभावशाली योगदान दे रही हैं जो काफी प्रसन्नता की बात है।

    Latest India News

    Source link

  • हारिस रऊफ का ऑस्ट्रेलिया में गेंद से कहर जारी, T20I में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

     

    Haris Rauf- India TV Hindi
    Image Source : GETTY
    हारिस रऊफ बने पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज।

    ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को जहां कंगारू टीम ने अपने नाम किया था, तो वहीं दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसमें वह 20 ओवर्स में 147 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हो सके। पाकिस्तानी टीम की तरफ से गेंदबाजी में एकबार फिर से अब इस दौरे पर गेंद से कमाल दिखाने वाले हारिस रऊफ का कहर देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 22 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए और एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की।

    हारिस रऊफ संयुक्त रूप से बने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

    पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हारिस रऊफ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। हारिस रऊफ में दूसरे टी20 मैच में जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेवियर बार्टलेट का विकेट हासिल किया तो ये उनके टी20 इंटरनेशनल का 107वां विकेट था और इसी के साथ अब वह पाकिस्तान के लिए शादाब खान के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए। पाकिस्तान के लिए अब तक टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 2 ही गेंदबाज 100 से ज्यादा विकेट लेने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें हारिस रऊफ और शादाब खान का नाम शामिल है। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 96 टी20 इंटरनेशनल विकेट के साथ शाहीन अफरीदी का नाम शामिल है। हारिस रऊफ ने अपने 74वें टी20 इंटरनेशनल मैच की 72वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया है।

    अब तक ऐसा रहा है हारिस रऊफ का करियर

    हारिस रऊफ के अभी तक के इंटरनेशनल करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने जहां 74 टी20 मैचों में 107 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं 40 वनडे मैचों में रऊफ ने 24.58 के औसत से 79 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा रऊफ को पाकिस्तानी की तरफ से अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें वह एक विकेट लेने में कामयाब रहे। हारिस रऊफ के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मैच में शादाब खान को पीछे छोड़ने के साथ पहले नंबर पर अपना कब्जा पूरी तरह से करने का मौका होगा।

    ये भी पढ़ें

    रोहित शर्मा के नए बच्चे को सूर्या, संजू और तिलक का खास संदेश, BCCI के वीडियो में हुआ खुलासा

    भारत के एक्शन के बाद होश में आया पाकिस्तान, अब PoK की जगह इन शहरों में जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

    Latest Cricket News

    Source link

  • 1 फरवरी को होने जा रहा है बुध का गोचर, जानिए किस राशि पर इसका क्या होगा असर

    Budh Gochar And Horoscope: 1 फरवरी 2024  को बुध का गोचर होने जा रहा है। इस दिन बुध दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 20 फरवरी की सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक बुध मकर राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस गोचर का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि बुध किन राशियों के किस स्थान पर गोचर करेगा और उसके लिए क्या उपाय करना होगा।

    मेष राशि  

    बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। बुध के इस गोचर से आपको करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके पिता की भी तरक्की होगी। नयी चीजों को सिखने का मन करेगा। शस्त्र आदि के काम से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा, लेकिन 20 फरवरी तक किसी भी चीज का लालच करना आप पर भारी पड़ सकता है। साथ ही किसी की मदद का गलत फायदा न उठाएं। लिहाजा बुध के शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए 20 फरवरी तक बाहर का खानापीना अवॉयड करें।

    वृष राशि 

    बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का संबंध हमारे भाग्य से होता है। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के साथ आयु में भी वृद्धि होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपकी सेहत अच्छी

    रहेगी। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए लोहे की लाल रंग की गोली अपने पास रखें।

    मिथुन राशि 

    बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध हमरे आयु से है। यह स्थान आयु से संबंध रखता है। बुध के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धन को संभालकर रखें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान
    रखें। आपको इस दौरान मकान भी बदलना पड़ सकता है। अतः बुध के अशुभ स्थिति से बचने के लिए  मिट्टी के बर्तन में पिसी हुई शक्कर या शहद भरकर वीराने में दबा दें।

    कर्क राशि 

    बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का संबंध हमारे जीवनसाथी से है। बुध के इस गोचर से आपको धन लाभ मिलेगा। जो लोग दस्तकारी के काम से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। साथ ही अगर आपके ऊपर कोई मुकदमा या केस चल रहा है, तो 20 फरवरी तक
    उसकी दलीलें आपके पक्ष में होंगी। आपकी कलम आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। तो बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अपनी बहन, बुआ को हरे रंग का कुछ गिफ्ट करें।

    सिंह राशि

    बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का संबंध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। बुध के इस गोचर से आपका दिल बड़ा होगा। आप दोस्तों की मदद करेंगे। कोई भी काम धैर्य से करने पर सफलता मिलेगी और साथ ही धन लाभ मिलेगा। समुद्री यात्राओं के
    जरिये व्यापार करने  की यात्रा भी शुभ फलदायी होगी। शत्रु भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। साथ ही बुध का यह गोचर आपकी वाणी को प्रभावशाली बनायेगा। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  दूध की बोतल वीराने में दबा दें।

    कन्या राशि 

    बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का संबंध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। बुध के इस गोचर से आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। किसी भी कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवन में और पढ़ाई में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही संतान का
    सुख मिलेगा। वहीं जिनके पहले से बच्चे हैं, उनके बच्चों की तरक्की होगी और जीवन में भरपूर रोमांस मिलेगा। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  गाय की सेवा करें, स्वयं का और संतान का भाग्य उत्तम होगा।

    तुला राशि

    बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का संबंध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। बुध का यह गोचर आपके साथ-साथ दूसरों के लिए भी शुभ होगा। आपको भूमिभवन और वाहन का सुख मिलेगा, लेकिन इस बीच अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की
    जरूरत है। बुध की अशुभ स्थिति में उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  20 फरवरी तक केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।

    वृश्चिक राशि 

    बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध हमारे पराक्रम, भाईबहन तथा यश से है। बुध का यह गोचर आपकी आयु में वृद्धि करेगा और दूसरों के साथ आपके अच्छे रिश्ते बनायेगा। 20 फरवरी तक आप अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप और आपके भाईबहनों को मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए रात को फिटकरी के नमकीन पानी में हरे मूंग भिगोकर रख दें और सुबह उठकर पशुओं को खिला दें।

    धनु राशि 

    बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे धन तथा स्वभाव से है। बुध के इस गोचर से आपके धनकोष में वृद्धि होगी। साथ ही आपके परिवार  के लिए भी यह फायदेमंद होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी और माता का सुख मिलेगा। 20 फरवरी तक आप अपनी तरह से खुश रहने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब होंगे। अतः बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन लगाकर पानी में बहा दें।

    मकर राशि 

    बुध आपके पहले स्थान पर, यानि लग्न स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का संबंध हमारे शरीर तथा मुख से है| लग्न स्थान पर बुध के इस गोचर से आपको धन की प्राप्ति होगी, समाज में भरपूर मानसम्मान मिलेगा। साथ ही लवमेट के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। संतान पक्ष को न्यायालय से लाभ मिलेगा। हालांकि बुध का यह गोचर आपको थोड़ा स्वार्थी और शरारती प्रवृत्ति का बना सकता है। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए 20 फरवरी तक हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करें।

    कुंभ राशि 

    बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। बुध का यह गोचर आपको शैय्या सुख दिलायेगा। समाज में आपका और आपके परिवार का मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन 20 फरवरी तक आपको अपने पैसे संभालकर रखने की जरूरत है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए भगवान गणेश की उपासना करें और ‘ऊँ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।

    मीन राशि 

    बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। बुध के इस गोचर से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही यह आपकी संतान की तरक्की करायेगा। 20 फरवरी तक आपको कुछ नया हुनर सिखने का मौका मिलेगा, लेकिन समय सिर्फ एक बार आता है। इस दौरान आपकी कोई विशेष इच्छा पूरी हो सकती है। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए तांबे का पैसा गले में धारण करें।

    (आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

    ये भी पढ़ें-

    Chandra Grahan 2024: इस बार होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

    Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला को 5 साल का ही स्वरूप क्यों दिया गया? जानें इसकी वजह और महत्व

    Source link